मिस एंड मिसेज मुरादाबाद के ऑडिशन में 37 प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा, तीन अक्टूबर को होगा ग्रैंड फिनाले
मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर के एक बैंक्वेट हाल में रविवार को मिस एंड मिसेज मुरादाबाद कंटेस्ट के लिए ऑडिशन हुआ। प्रतिभागियों ने अपना जलवा बिखेर कर जूरी सदस्यों को निर्णय देने में सोचने को मजबूर कर दिया। मिस एंड मिसेज मुरादाबाद बनने के लिए 37 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया। लाइफ स्टाइल फाउंडेशन व पर्यावरण मित्र समिति …
मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर के एक बैंक्वेट हाल में रविवार को मिस एंड मिसेज मुरादाबाद कंटेस्ट के लिए ऑडिशन हुआ। प्रतिभागियों ने अपना जलवा बिखेर कर जूरी सदस्यों को निर्णय देने में सोचने को मजबूर कर दिया। मिस एंड मिसेज मुरादाबाद बनने के लिए 37 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया।
लाइफ स्टाइल फाउंडेशन व पर्यावरण मित्र समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में तीन कैटेगरी में ऑडिशन हुआ। 10-15 आयु वर्ग में विशेष आकर्षण एंजल मुरादाबाद के टाइटल के लिए आद्या,अग्रिमा सिंह, अनीता सक्सेना, राव्या, कृति कपूर ने रैंप पर वॉक कर अपनी अदाओं से सबको लुभाया। मिस एंड मिसेज बनने के लिए 37 प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवाक किया।
इवेंट पार्टनर पराग ह्यूमन फाउंडेशन की संस्थापिका गरिमा सिंह ने बताया गया 2012 से इस कंटेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्लेटफार्म देना है। 52 प्रतिभागियों ने आवेदन किया है। हर कैटेगरी में 10 का चयन किया जाएगा। 3 अक्टूबर को इसी बैंक्वेट हाल में ग्रैंड फिनाले होगा।
आयोजक केके गुप्ता ने कहा कि इस मंच से कई प्रतिभाओं ने प्रदेश और देश स्तर पर अपने टैलेंट से नाम रोशन किया है। यह ब्यूटी प्रेजेंटेशन है। माडलिंग में अभिव्यक्ति को बेहतर तरीके से उभारना ही महत्वपूर्ण है। बाहर के प्रतिभागियों का वीडियो के माध्यम से ऑडिशन हुआ। अतिथि के रुप में शिव मिगलानी, डॉ. नीतू रस्तोगी, डॉ. मनीष महाजन रहे। कोआर्डिनेटर उर्वशी सिंह ने बताया कि ऑडिशन दो राउंड में चला। प्रथम में रैंप पर कैटवाक व दूसरे में टैंलेंट देखा गया।
एंजल मुरादाबाद की निर्णायक मंडल में पिछले साल की मिसेज मुरादाबाद की विजेता मानुषी रस्तोगी, लाकडाउन की विजेता साक्षी नागपाल रहीं। जबकि मिस एंड मिसेज के निर्णायकों में कोरियोग्राफर व ग्रूमर शमिता जैन, शरणम ग्रुप की संस्थापिका मीनू अरोड़ा, माडल कोमल गांधी रहीं। उदित भारद्वाज, ख्याति गुप्ता, आर्यन वाजपेयी ने आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन के माध्यम से जानकारी मिली। इससे खुद के शौक को साकार करने का अवसर दिखा। ऑडिशन दे रही हूं। खुद पर भरोसा है। चयन होगा। यह प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच है। वैसे ख्वाहिश शिक्षिका बनने की रही है।
-रिया, मंडी चौक निवासी
मॉडलिंग करने का बचपन से सपना है। इवेंट के बारे में जानकारी मिलने पर ऑडिशन देने आई हूं। सबके सामने खुद को निखारने का यह अच्छा मंच है। मेरा परिवार मुझे पूरा सपोर्ट करता है।
-राव्या, छात्रा आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, बुद्धि विहार
