सनातन संस्कृति से ही विश्व का कल्याण संभव- जिला मंत्री अनुज दीक्षित
बाराबंकी। जिले में विश्व हिंदू परिषद फतेहपुर प्रखंड इकाई के नेतृत्व में ग्राम अररिया पंचायत अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप प्रखण्ड के जिला मंत्री अनुज दीक्षित एवं खंड प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निखिल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से विहिप के जिला सामाजिक समरसता …
बाराबंकी। जिले में विश्व हिंदू परिषद फतेहपुर प्रखंड इकाई के नेतृत्व में ग्राम अररिया पंचायत अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप प्रखण्ड के जिला मंत्री अनुज दीक्षित एवं खंड प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निखिल ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से विहिप के जिला सामाजिक समरसता प्रमुख छविराज सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान जिला मंत्री अनुज दिक्षित की ओर से प्रखंड फतेहपुर बजरंग दल का संयोजक का दायित्व दिलीप मिश्रा को सौंपा गया। जिसमें सर्वसहमति से समरसता प्रमुख छविराज की तरफ से ग्राम पंचायत ररिया समिति का अध्यक्ष संदीप कुमार, उपाध्यक्ष रवि कुमार, मंत्री अमन कुमार, सहमंत्री राजकुमार, अनुज कुमार, अशोक कुमार, उदयराज, वीर कुमार, पवन कुमार, रंजीत कुमार को विभिन्न पदों का दायित्व देते हुए घोषणा की गई।
जिला मंत्री ने नवागत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत एक हो, भारत अखंड हो एवं हिन्दू भाई समाज व क्षेत्र में आपसी सौहार्द स्थापित करें। हम सभी को सोये समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। सनातन संस्कृति के एकत्रीकरण से ही समस्त विश्व का कल्याण संभव है।
आज पूरा विश्व सनातन की ओर आस लगाए बैठा है। इसके लिए समस्त हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोना होगा और यह कार्य जन जागरण से ही संभव है। इसके साथ ही जन जागरण से समाज में हो रहे धर्मांतरण, लव जिहाद एवं लैंड जिहाद, हिंदू शक्ति का विभक्ति करण एवं एकजुटता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
