अयोध्या: हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं हुआ देश तो जगदगुरु परमहंस लेंगे जलसमाधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामनगरी में रविवार को संत सनातन धर्म संसद का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम संतों ने भागीदारी निभाई। इस दौरान तपस्वी छावनी के जगदगुरु परमहंस आचार्य ने मांग करते हुए कहा कि अगर देश को हिंदू राष्ट्र नहीं घोषित किया गया तो वह दो अक्टूबर को सरयू जी में जल समाधि ले लेंगे। देश …

अयोध्या। रामनगरी में रविवार को संत सनातन धर्म संसद का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम संतों ने भागीदारी निभाई। इस दौरान तपस्वी छावनी के जगदगुरु परमहंस आचार्य ने मांग करते हुए कहा कि अगर देश को हिंदू राष्ट्र नहीं घोषित किया गया तो वह दो अक्टूबर को सरयू जी में जल समाधि ले लेंगे। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अयोध्या में साधु संतों ने एक बार फिर से हुंकार भरी।

यहां सनातन धर्म संसद में ने परमहंस ने कहा कि अगर देश हिंदू राष्ट्र नहीं घोषित होगा तो हिंदू नहीं बचेगा और जब हिंदू नहीं बचेगा तो यह राजनीतिक पार्टियां भी नहीं बचेंगी। इसलिए भारतीय संस्कृति की रक्षा, राष्ट्र की रक्षा एवं संविधान की रक्षा के लिए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।

इस दौरान महंत परमहंस आचार्य ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर अंडा मांस और शराब की बिक्री को भी प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए कहा कि चौरासी कोस के अंदर अंडा मांस मदिरा पूर्ण रूप से बंद हो तभी तीर्थों का तीर्थत्व सुरक्षित रहेगा। बताते चले कि महंत परमहंस आचार्य काफी समय से देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर रहे है।

संबंधित समाचार