नैनीताल जिले के ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर्स के खातों में पहुंची तीन करोड़ 72 लाख की मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड कर्फ्यू व विभिन्न प्रतिबन्धों के कारण आर्थिक परेशानी से जूझ रहे सार्वजनिक सेवायानों के चालकों, परिचालकों, क्लीनर्स को शासन की ओर से सहायता राशि पहुंचाई गई। डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट मौजूद रहे। डीएम धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड कर्फ्यू व विभिन्न प्रतिबन्धों के कारण आर्थिक परेशानी से जूझ रहे सार्वजनिक सेवायानों के चालकों, परिचालकों, क्लीनर्स को शासन की ओर से सहायता राशि पहुंचाई गई। डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट मौजूद रहे।


डीएम धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि 2000 रूपये की प्रति माह की दर से 6 माह तक आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में हस्तान्तरित की जाएगी।

नैनीताल जिले के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रथम किस्त के रूप में 3 करोड 72 लाख की धनराशि जारी की गई। इस योजना के अन्तर्गत जनपद से 5389 चालक, 212 परिचालक तथा 50 क्लीनर्स कुल 5651 द्वारा greencard.uk.gov.in/databak पोर्टल पर आवेदन किया गया तथा सभी को राहत राशि डीबीटी के तहत दी गई।


विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि सरकार सभी वर्गो को राहत पहुंचा रही है। विधायक रामनगर दीवान सिह बिष्ट ने कहा कि कोविड से प्रभावित सभी लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी द्वारा कुछ न कुछ सहायता देने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर आरटीओ राजीव मेहरा, एआरटीओ संदीप वर्मा, विमल पांडे, बलवंत सिह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार