योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में शामिल हुए 7 मंत्री, इन चेहरों ने ली शपथ
लखनऊ। योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार रविवार को राजभवन में हुआ। यूपीए सरकार में मंत्री रहे जितिन प्रसाद, पलटू राम समेत सात चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली है। अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह वर्तमान योगी सरकार का अंतिम कैबिनेट विस्तार माना जा रहा है। उत्तर …
लखनऊ। योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार रविवार को राजभवन में हुआ। यूपीए सरकार में मंत्री रहे जितिन प्रसाद, पलटू राम समेत सात चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली है। अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह वर्तमान योगी सरकार का अंतिम कैबिनेट विस्तार माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के गुजरात से लखनऊ लौटने के बाद रविवार दोपहर को कैबिनेट विस्तार के बारे में जानकारी दी गई। लंबे समय से योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार के बारे में कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर आज विराम लग गया।
कैबिनेट बैठक में सात नए चेहरे शामिल, जो इस प्रकार हैं….
नए मंत्रियों की शपथ..
- सबसे पहले जितिन प्रसाद ने शपथ ली। तीन महीने पहले कांग्रेस से भाजपा में आए थे और कैबिनेट मंत्री बने
- छत्रपाल गंगवार ने शपथ ली, बरेली के बहेड़ी सीट से आते हैं और कुर्मी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उम्र 65 साल है
- पलटू राम ने तीसरे नंबर पर शपथ ली, ये बलराम पुर से आते हैं। 2017 में जीते थे और दलित समुदाय से आते हैं
- संगीता बलवंत बिंद ने चौथे नंबर पर शपथ ली। पहली बार विधायक चुनी गई हैं, और इनकी 42 साल उम्र हैं। पिछड़ी जाति से आती हैं और गाजीपुर सदर सीट से आती हैं
- संजीव कुमार ने पांचवें नंबर पर शपथ ली हैं। सोनभद्र की ओबरा सीट से आते हैं और आदिवासी समुदाय से आते हैं
- दिनेश खटीक ने छठे नंबर पर शपथ ली। मेरठ के हस्तिनापुर से आते हैं। दलित समुदाय से आते हैं। पश्चिम यूपी से मंत्री बने हैं
- वहीं, धर्मवीर प्रजापति हाथरस से आते हैं। विधान परिषद सदस्य हैं। 2021 में ही विधान परिषद में पहुंचे हैं। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं
मंत्रिमंडल विस्तार… https://t.co/vlgu5VF9Ug
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 26, 2021
योगी कैबिनेट के सात नए मंत्री
योगी कैबिनेट का विस्तार रविवार को हो गया। इसमें जिन चेहरों को जगह मिली है, उसमें जितिन प्रसाद, संगीता बिंद, छत्रपाल गंगवार, पलटू राम, दिनेश खटीक, संजीव कुमार गोंड और धर्मवीर प्रजापति का नाम शामिल है।
