बरेली: बीए में एक लाख के करीब पहुंचे प्रवेश
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश का 27 सितंबर को आखिरी दिन है। अब तक करीब 1 लाख 60 हजार प्रवेश हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बीए की है। बीए में करीब एक लाख प्रवेश हो चुके हैं जिनमें 51 हजार छात्राएं और 48 हजार …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश का 27 सितंबर को आखिरी दिन है। अब तक करीब 1 लाख 60 हजार प्रवेश हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बीए की है। बीए में करीब एक लाख प्रवेश हो चुके हैं जिनमें 51 हजार छात्राएं और 48 हजार से अधिक की संख्या छात्रों की है। हालांकि अभी परास्नातक में प्रवेश की संख्या काफी कम है।
स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश 1 अगस्त से शुरू हो गए थे। विश्वविद्यालय ने दो बार तिथियां बढ़ाईं। अब 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ 27 सितंबर तक प्रवेश होंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट से मिले आंकड़ों के मुताबिक स्नातक प्रथम वर्ष में 1 लाख 60 हजार प्रवेश में अभी 1 लाख 29 हजार छात्रों का ही प्रवेश पंजीकरण जमा हुआ है।
अब भी करीब 31 हजार छात्रों का पंजीकरण शुल्क जमा होना बाकी है। बीए के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा प्रवेश बीएससी में ही हुए हैं। बीएससी में 36 हजार से अधिक प्रवेश हो चुके हैं। बीकाम में 9280, बीएससी कृषि में 2821, बीबीए में 2349, बीसीए में 1178 प्रवेश हुए हैं। सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में प्रवेश की संख्या में कोई बड़ी वृद्धि नहीं हुई है।
परास्नातक में अभी कम प्रवेश
परास्नातक में महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो चुके हैं लेकिन अभी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण की संख्या काफी कम है, क्योंकि अभी महाविद्यालयों में पंजीकरण हो रहे हैं और मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे। महाविद्यालयों में अभी सिर्फ दो, परिसर में कला संकाय में 64 और विज्ञान संकाय में 210 प्रवेश हुए हैं।
