बाराबंकी: बरसात का पानी भरने से रास्ता बदहाल, स्कूल आवागमन में हुई परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। विकासखण्ड हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत चौबीसी के प्राथमिक विद्यालय दुला का पुरवा जाने वाले रास्ते में बरसात का पानी भरा होने से छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को आवागमन में समस्या हो रही है। लॉकडाउन के बाद काफी अरसे बाद विद्यालय खुलने से अभिभावकों व छात्र छात्राओं में पढ़ाई के प्रति लालसा जागृत हुई, लेकिन इस …

बाराबंकी। विकासखण्ड हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत चौबीसी के प्राथमिक विद्यालय दुला का पुरवा जाने वाले रास्ते में बरसात का पानी भरा होने से छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को आवागमन में समस्या हो रही है। लॉकडाउन के बाद काफी अरसे बाद विद्यालय खुलने से अभिभावकों व छात्र छात्राओं में पढ़ाई के प्रति लालसा जागृत हुई, लेकिन इस समय रास्ते में बरसात का पानी भरा होने के कारण बच्चों को विद्यालय पानी भरे रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है। यह स्थिति इस विद्यालय में प्रत्येक साल देखने को मिलती है, जब भी बरसात होती है तो रास्ते में पानी भर जाता है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय में कुल 81 बच्चों का नामांकन है। विद्यालय में पठन-पाठन के साथ एमडीएम सुचारू रूप से चल रहा है लेकिन आवागमन का रास्ता न होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। लखनऊ सुल्तानपुर राजमार्ग के किनारे होने के बाद भी आवागमन मार्ग का विकास उपेक्षित रहा है। जबकि पूर्व में विभागीय उच्चाधिकारियों व विकासखण्ड के अधिकारियों के साथ नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को भी कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालय की चहारदीवारी व बदहाल रास्ते की उक्त स्थिति के बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है।

संबंधित समाचार