मुरादाबाद: भारत बंद के आह्वान पर हाईवे पर किसानों का चक्का जाम शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। किसानों के भारत बंद के चलते जनपद भर में किसानों ने हाईवे पर आंदोलन करना शुरू कर दिया। जनपद के किसान सोमवार की सुबह 10 बजे से ही ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर जुटना शुरू हो गए। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने भारत बंद के आह्वान पर पूरे जनपद की तहसीलों में …

मुरादाबाद,अमृत विचार। किसानों के भारत बंद के चलते जनपद भर में किसानों ने हाईवे पर आंदोलन करना शुरू कर दिया। जनपद के किसान सोमवार की सुबह 10 बजे से ही ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर जुटना शुरू हो गए।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने भारत बंद के आह्वान पर पूरे जनपद की तहसीलों में अलग अलग स्थानों पर जाम लगाने का ऐलान किया है।

 

जिसके चलते किसानों ने हाइवे पर अपना आंदोलन करना शुरू कर दिया। किसानों द्वारा सरकार के खिलाफ सुबह 10 बजे से ठाकुरद्वारा, मुंडापांडे, बिलारी, छजलैट और भगतपुर में प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।

किसान आंदोलन के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस बल

आंदोलन के चलते हाईवे पर पुलिस फोर्स तैनात है और पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था भी संभाली जा रही है। किसानों का आंदोलन शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।

संबंधित समाचार