प्रयागराज: AIMIM प्रमुख ओवैसी की सभा में अनुमति से अधिक भीड़, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष अससुद्दीन ओवैसी की यहां हुई आमसभा में अनुमति से अधिक भीड़ इकठ्ठा होने पर आयोजक के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अटाला स्थित मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज मैदान पर शनिवार को एआईएमआईएम के अध्यक्ष अससुद्दीन ओवैसी की आमसभा आयोजित …

प्रयागराज। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष अससुद्दीन ओवैसी की यहां हुई आमसभा में अनुमति से अधिक भीड़ इकठ्ठा होने पर आयोजक के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अटाला स्थित मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज मैदान पर शनिवार को एआईएमआईएम के अध्यक्ष अससुद्दीन ओवैसी की आमसभा आयोजित की गयी थी।

प्रशासन ने सभा के लिए 100 लोगों की अनुमति प्रदान किया था। लेकिन मैदान पर इससे कई गुना अधिक भीड़ इकठ्ठा हुई थी। उन्होने बताया कि पुलिश अधिकारियों ने वीडियो रिकार्डिंग देखने के बाद कार्यक्रम के आयोजक शाह आलम और अन्य लोगों के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

मास्क और फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं

एआइएमआइएम की सभा में आयोजक द्वारा मास्क का वितरण जरूर कराया गया, लेकिन यह नाकाफी रहा। अधिकांश लोग बिना मास्क के ही सभा में जुटे रहे। इतना ही नहीं मंच पर मौजूद लोगों में भी अधिकांश ने मास्क नहीं लगाया था। फिजिकल डिस्टेंसिंग का तो नामोनिशान ही नहीं था। सभा शुरू होने से पहले और खत्म होने पर लोग एक-दूसरे के बगल खड़े रहे। सभा समाप्त होने के बाद मुख्य द्वार से बाहर निकलने के लिए धक्का-मुक्की होती रही।

संबंधित समाचार