कानपुर: लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाला बैंक मैनेजर 11 साल बाद गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिले  की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (EOW) ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक वैभव श्रीवास्तव को रविवार शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आज कोर्ट में उसकी पेशी है। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ कानपुर के अनवरगंज थाने में मुकदमा दर्ज है। ईओडब्ल्यूके एसपी बाबूराम ने बताया …

कानपुर। जिले  की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (EOW) ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक वैभव श्रीवास्तव को रविवार शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आज कोर्ट में उसकी पेशी है। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ कानपुर के अनवरगंज थाने में मुकदमा दर्ज है। ईओडब्ल्यूके एसपी बाबूराम ने बताया कि 2009 में काकादेव क्षेत्र स्थित गोपाला टावर के पास रहने वाले सचिन कुमार ने खुद को एक स्कूल का प्रबंधक एवं मालिक बताते हुए टाटा इंडिका कार फाइनेंस कराने के लिए लोन की इच्छा जाहिर की थी।

बताया जाता है कि गुजैनी निवासी अवधेश कुमार पांडे गारंटी लेने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद लोन दस्तावेज तैयार कराकर बैंक को सौंपे गए। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोन की राशि के हिसाब से ऑटो डीलर फर्म के नाम 4.24 लाख का चेक जारी किया।

आरोपितों ने गोविंद नगर स्थित एचडीएफसी बैंक में चेक लगाकर लोन की रकम निकाल ली। लोन की किस्तें जमा ना होने पर बैंक ऑफ बड़ौदा में अपने शाखा के अधिकारियों से जब जांच कराई तो पता लगा कि सचिन अवधेश ने मनोज सिंह व अन्य के साथ मिलकर फर्जी तरीके से फर्जी सेल इनवॉइस लगाई गई डीलर फॉर्म बताए गए पते पर ही नहीं थी। और ना ही उससे कोई वाहन खरीदा गया।

संबंधित समाचार