हरदोई: भाकियू ने किसानों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। किसान बिल के विरोध में सोमवार को किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही बहुत सजग था। कलेक्ट्रेट को सुबह से ही छावनी में बदल दिया गया था। फिर भी किसानों ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कृषि …

हरदोई। किसान बिल के विरोध में सोमवार को किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही बहुत सजग था। कलेक्ट्रेट को सुबह से ही छावनी में बदल दिया गया था। फिर भी किसानों ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए किसानों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन भी सुबह से ही सजग था। कलेक्ट्रेट को छावनी में बदल दिया गया था। वहीं मुख्य बाजारों में भी भारी पुलिस बल तैनात रहा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रभारी आर्यन सिंह के निर्देशानुसार भारत बंद का आयोजन किया गया। उनकी मुख्य मांगे तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। मिनिमम समर्थन प्राइस (एम.एस.पी) कानून बनाया जाए।

गौशालाओं की मरम्मत कार्य कराकर आवारा पशुओं को बंद किया जाए। खेतों में लगाये जा रहे आरी के तार का प्रयोग करने पर सजा का प्रावधान हटाया जाए। श्रम कानून के तहत मदर्शो को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। यह जुलूस कछौना कस्बे में किसान यूनियन कार्यालय से मुख्य चौराहे से होते हुए स्टेशन मार्ग पर ताला मार्केट तक प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (अ) की अध्यक्षता में किया गया। वहीं आजाद भारतीय किसान यूनियन क्षेत्रीय कार्यालय गौसगंज से लेकर गौसगंज चौराहा तक मोहम्मद अकील जिला सचिव ने गंगन भेदी नारों के साथ इस जुलूस की अगुवाई की। जय जवान, जय किसान, जो अधिकारी न्याई हैं, वही हमारा भाई हैं, जब तक दुखी किसान रहेगा धरती पर तूफान रहेगा, नहीं डरेंगे घुड़की से खींच लेंगे कुर्सी से, जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी हैं, गूंगे बहरों की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी, आदि गगन भेदी नारों के साथ पुलिस के घेरों के बीच जुलूस अपना कार्य करता रहा। दो घंटे गौसगंज चौराहा जाम करने के बाद पुनः सभी पदाधिकारी गण व किसान वापस आजाद भारतीय किसान यूनियन क्षेत्रीय कार्यालय गौसगंज में आकर समापन किया।

संबंधित समाचार