सीतापुर: आकाशीय बिजली गिरने से किशोर समेत दो की मौत, एक युवक रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम बकरी चराने गए दो युवकों सहित तीन लोगों पर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे तीनो लोग झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक युवक व किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में …

सीतापुर। जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम बकरी चराने गए दो युवकों सहित तीन लोगों पर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे तीनो लोग झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक युवक व किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

मछरेहटा थाना क्षेत्र के कुमाऊं ग्रंट गांव निवासी आलोक (18) पुत्र हरिश्चंद्र, शोभित (15) पुत्र जयकरण व अनूप (18) पुत्र छोटेकन्न सोमवार की शाम गांव के बाहर जंगल की ओर बकरी चराने गए थे। शाम के वक्त बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली कड़कने लगी। जिसके बाद तीनो लोग बकरियों को लेकर गांव की ओर निकले, तभी इन लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे तीनों लोग बुरी तरह झुलस गए। दोनों युवक व किशोर आकाशीय बिजली से झुलसने के बाद सड़क के किनारे काफी देर पड़े रहे। राहगीरों ने देखकर गांव वालों को सूचना दी।

जिसके बाद इन लोगों को सीएचसी मछरेहटा में भर्ती कराया गया। वहां से इन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में शोभित व आलोक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अनूप को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार