लखनऊ: डालीगंज उमराव सिंह धर्मशाला में 700 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के डालीगंज स्थित उमराव सिंह धर्मशाला में मारवाड़ी युवा मंच लखनऊ के तत्वधान में फ्री वैक्सीनेशन कैंप की शुरुआत विधायक डॉक्टर नीरज बोरा द्वारा रिबन काटकर किया गया । यह जानकारी मंच के संरक्षक एवं उमराव सिंह धरमशाला के मंत्री आशीष कुमार अग्रवाल ने दी। चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि 700 …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के डालीगंज स्थित उमराव सिंह धर्मशाला में मारवाड़ी युवा मंच लखनऊ के तत्वधान में फ्री वैक्सीनेशन कैंप की शुरुआत विधायक डॉक्टर नीरज बोरा द्वारा रिबन काटकर किया गया । यह जानकारी मंच के संरक्षक एवं उमराव सिंह धरमशाला के मंत्री आशीष कुमार अग्रवाल ने दी।
चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि 700 से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। साथ ही उन्हें चाय, समोसा, पानी स्वल्पाहार कराया गया। मेगा वैक्सीनेशन कैंप में मंच के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, सुरेश कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अनूप बगड़िया, मंत्री प्रमेश मित्तल, कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, संयुक्त मंत्री अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल व मंच के अन्य सदस्य गण मौजूद रहे।
