मेरठ: बुलेट बाइक न देने पर फोन पर ही पति ने दिया तीन तलाक, जानें पूरा मामला…
मेरठ। जिले से दंग करने वाला मामला सामने आया है। दहेज में बुलेट बाइक नहीं देने पर पति ने विवाहिता को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने पति के साथ पूरे ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन थाना स्तर से विवाहिता की कोई सहायता नहीं की गई। अब विवाहिता को न्याय के …
मेरठ। जिले से दंग करने वाला मामला सामने आया है। दहेज में बुलेट बाइक नहीं देने पर पति ने विवाहिता को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने पति के साथ पूरे ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन थाना स्तर से विवाहिता की कोई सहायता नहीं की गई। अब विवाहिता को न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन निवासी नूरजहां की शादी के 6 महिने पहले जाकिर कालोनी निवासी शमशाद से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करना शुरु कर दिया। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की। लेकिन ससुरालियों ने विवाहिता को परेशान करना बंद नहीं किया। पंद्रह दिन पहले हुए विवाद के बाद विवाहिता मायके आ गई थी।
आरोप है कि इसी बीच शमसाद ने दहेज में बुलेट मोटर साइकिल नहीं देने पर फोन के जरिए विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। थाना स्तर पर तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। सीओ आफिस रुपाली राय ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
