हल्द्वानी: सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तिकोनिया चौराहे पर उत्तरांचल ट्रेड सेंटर के सामने लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द टूटी सीवन पाइप लाइन को दुरुस्त करने की मांग की है। लोगों ने बताया कि कॉपलेक्स की सीवर लाइन जोक हो गई है जिसका गंदा पानी रोड में बह रहा है। इससे क्षेत्र में गंदी बदबू आ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। तिकोनिया चौराहे पर उत्तरांचल ट्रेड सेंटर के सामने लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द टूटी सीवन पाइप लाइन को दुरुस्त करने की मांग की है।
लोगों ने बताया कि कॉपलेक्स की सीवर लाइन जोक हो गई है जिसका गंदा पानी रोड में बह रहा है। इससे क्षेत्र में गंदी बदबू आ रही है। लोगों ने कहा कि ऐसे में वहां से गुजरने वालों को परेशानी हो रही है। वहीं इससे बिमारियों फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने सिटि मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र जारी कर सीवर लाइन जल्द ठीक करने की मांग की है।

इस मौके पर हेमंत गोनिया, दीपक भट्ट, लकी, रईस, नवीन, भूपेश लोहानी, कुणाल सुयाल, कमल कांडपाल, रमेश शर्मा, ध्रुव शाह, जीवन जोशी, रमेश वर्मा आदि मौजदू रहे।

संबंधित समाचार