बाराबंकी: सदर विधानसभा से नेत्र चिकित्सक विवेक बने बसपा प्रत्याशी, भाजपा-सपा को दी चुनौती
बाराबंकी। 2022 का विधानसभा चुनाव सदर सीट पर काफी दिलचस्प होता दिख रहा है। एक तरफ जहां सपा के प्रत्याशी का नाम सबके सामने है। वहीं बसपा के उम्मीदवार के रूप में नेत्र चिकित्सक डॉ विवेक वर्मा अब मैदान में उतर चुके हैं। लेकिन भाजपा के उम्मीदवार को लेकर अभी अटकलों का बाजार गर्म है, …
बाराबंकी। 2022 का विधानसभा चुनाव सदर सीट पर काफी दिलचस्प होता दिख रहा है। एक तरफ जहां सपा के प्रत्याशी का नाम सबके सामने है। वहीं बसपा के उम्मीदवार के रूप में नेत्र चिकित्सक डॉ विवेक वर्मा अब मैदान में उतर चुके हैं। लेकिन भाजपा के उम्मीदवार को लेकर अभी अटकलों का बाजार गर्म है, दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार है।
जनपद की सबसे महत्वपूर्ण सीट माने जानी वाली विधानसभा सीट 268 पर इस बार सबकी नजर है। राजनीतिक जानकर किसी बड़े उलट फेर के अटकले लगा रहे हैं। भाजपा विधान परिषद सदस्य के चुनाव के बाद ही अपने प्रत्याशी की घोषणा करेगी। वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान को बड़ी घोषणा होने की उम्मीदें बरकरार है। फिलहाल बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ विवेक वर्मा ने अपना टिकट घोषित होने के साथ ही अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। उनका मकसद है कि बसपा सुप्रीमो मायावती की नीतियों को आमजन के बीच पहुंचाकर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के फलसफे को चरितार्थ करना है।
डॉ विवेक एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होने दर्जनों जनपदों में नेत्र शिविर के जरिए मामूली मूल्यों पर मोतियाबिंद के रिकार्ड ऑपरेशन करके अब तक लाखों लोगों को आंखों की रोशनी देने का काम किया है। जिले की जाने-माने विधायक रहे स्व. राम चन्द्र बख्श सिंह जो उनके मौसा भी हैं, उनके पद चिन्हों पर चलते हुए राजनीति के जरिए समाज की सेवा करना अपना लक्ष्य बना चुके हैं। इसकी प्रेरणा उनकी मां स्व. विजय लक्ष्मी से मिली है। डॉ नेपाली नाम से दूर-दूर तक मशहूर विवेक वर्मा जन सम्पर्क के साथ लोगों के दुख-सुख में शरीक हो रहे हैं।
सदर सीट का चौमुखी विकास है सपना..
सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का उद्देश्य यह है कि सीट लखनऊ से जुड़ी होने के साथ जनपद का मुख्यालय भी है। इस विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास करने का सपना सजोते हुए यहां रोजगार के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराते हुए आधुनिकीकरण करना उन्होंने अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में जलभराव, पीने के पानी की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल-कूद के क्षेत्र में महानगरों जैसी सेवाएं व इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने का सपना उन्होंने देखा है। इस सीट को जीत कर जनता को भेंट स्वरूप देने की विवेक इच्छा रखते है।
