बरेली कॉलेज में नकलची: एलएलबी की परीक्षा में पकड़े गए 6 नकलची, मोबाइल और पर्ची से हो रही थी नकल
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा के दौरान छह नकलचियों को दबोच लिया गया। सभी बेधड़क नकल कर रहे थे। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) विश्वविद्यलाय का स्क्वाइड और बरेली कॉलेज के दस्ते ने संयुक्त रुप से कॉलेज के सभी परीक्षा कक्षों को जांचा तो एक लड़की और पांच लड़के नकल करते हुए …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा के दौरान छह नकलचियों को दबोच लिया गया। सभी बेधड़क नकल कर रहे थे। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) विश्वविद्यलाय का स्क्वाइड और बरेली कॉलेज के दस्ते ने संयुक्त रुप से कॉलेज के सभी परीक्षा कक्षों को जांचा तो एक लड़की और पांच लड़के नकल करते हुए पकड़ में आए। फिलहाल सभी की कांपियों को जब्त कर लिया गया है। उन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मोबाइल और पर्चियों से हो रही थी नकल
बरेली कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह एलएलबी चौथे सैमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। सुबह ही यूनिवर्सिटी से स्क्वाइड आ गया। सभी कमरों में टीम ने जब छापेमारी की तो एक लड़की मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ी गई। इसी के साथ अन्य अगल-अलग कमरों में पांच लड़कों को भी पकड़ा गया। इनके पास से पर्चियां बरामद हुई है। कोई जूते में पर्ची रखकर लाया तो किसी ने शर्ट में पर्चियां दबाई हुई थी। तलाशी ली गई तो सभी पकड़ में आ गए। हालांकि स्क्वाइड के आते ही कॉलेज में भगदड़ जरूर मची थी। मगर इसके बाद भी सभी को पकड़ लिया गया है।
मंगलवार को शिक्षक और छात्र नेताओं के बीच लड़ाई की अफवाह
जिस तरह से सोमवार को परीक्षा के दौरान शिक्षक नेता और शिक्षकों के बीच लड़ाई हुई थी। उसी तरह से मंगलवार को भी शिक्षकों और छात्र नेताओं के बीच फिर से हंगामा की चर्चाएं फैल गई। हालांकि इस बात को लेकर कोई भी पुष्टि करने के लिए तैयार नहीं है। शिक्षक और छात्रनेता दोनों ने ही किसी भी तरह की लड़ाई होने से इनकार कर दिया है।
इसे भी पढ़ें…
