सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटा स्मार्टफोन, मानदेय बढ़ाने को लेकर कही ये बात
लखनऊ। कोरोना महामारी की रोकथाम अहम भूमिका निभाने वाली वालीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा दिया है। अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अब स्मार्टफोन से लैस हो गई हैं। दरसअल आज मंगलवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक लाख 23 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किया है। …
लखनऊ। कोरोना महामारी की रोकथाम अहम भूमिका निभाने वाली वालीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा दिया है। अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अब स्मार्टफोन से लैस हो गई हैं। दरसअल आज मंगलवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक लाख 23 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किया है। साथ ही, नवजात बच्चों की वृद्धि का स्तर मापने के लिए प्रदेश के हर आंगनबाड़ी केंद्र को नवजात वृद्धि निगरानी यंत्र (इंफेंटोमीटर) भी प्रदान किया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में और भी बढ़ोतरी करने का संकेत भी दिया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साह
मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाया और उनके कई साहसिक कार्य की जमकर सराहना भी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कहा कि पिछले दिनों जो मानदेय बढ़ाया गया था वह परफॉर्मेंस आधारित था। यह पिछला बकाया था, जो उन्हें दिया गया था। अब तो फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मानदेय बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में एक लंबी दूरी तय किया है। हर एक विभाग ने कुछ नया किया है। आज से चार साल पहले क्या स्थिति थी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देखकर हम भय खाते थे। आज परिवर्तन हुआ है। सीएम योगी ने आगे कहा कि मैं हमेशा कहता था, हम तकनीकी के माध्यम से शासन की योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, तकनीकी के लिए आवश्यक संसाधन उन लोगों को पहुंचाने का कार्य करें जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करते हैं।
