शाहजहांपुर: सपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- सिर्फ हम ही कर सकते हैं महिलाओं की सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सपा की महिला सभा ने जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुईं। वहीं, सपा नेताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियां बता कर लोकसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का ऐलान …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सपा की महिला सभा ने जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुईं। वहीं, सपा नेताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियां बता कर लोकसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का ऐलान किया।

शाहजहांपुर में सपा महिला सभा द्वारा जिला स्तरीय महिला सम्मेलन खिरनी बाग राम लीला मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने शिरकत की। इस मौके पर सपा नेताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियां बता कर लोकसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का ऐलान किया। सम्मेलन में चुनावी शंखनाद सुनाई दिया।

सम्मेलन में मौजूद मुख्य अतिथि लीलावती कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सपा सरकार ही कर सकती है। वूमेन पावर हेल्प लाइन,बेरोजगारी भत्ता, विकलांग पेंशन, 100 डायल, 108 एम्बुलेंस सेवा, कन्या विद्या धन, लैपटाप छात्राओं को वितरित करने की बात प्रमुखता से कही।

साथ ही भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर 1000 रुपये में है, ऐसे में जो गरीब है वो कैसे गैस सिलेंडर भरवाएगा। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नही हैं, गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा हम इस बार 400 से ऊपर जाएंगे। साथ ही ईबीएम को कोसते हुए कहा अगर बैलट पेपर से चुनाव करवाए जाए तो भाजपा के प्रत्येक प्रत्यासी की जमानत जब्त हो जाएगी। इस मौके पर सपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें…

शाहजहांपुर: पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- सभी पार्टियों ने जनता को ठगा

संबंधित समाचार