हरदोई: नहर में उतराता दिखा महिला का शव, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले की नहर में अज्ञात महिला का शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना टडियावा क्षेत्र अंतर्गत शारदा नहर में टडियावां पुल के पास एक महिला का शव उतराता दिखाई पड़ा। शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को …

हरदोई। जिले की नहर में अज्ञात महिला का शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना टडियावा क्षेत्र अंतर्गत शारदा नहर में टडियावां पुल के पास एक महिला का शव उतराता दिखाई पड़ा। शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। तब तक शव तैरता हुआ सिकरोरी पुल के पास पहुंच गया। जहां पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया महिला की शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन उसका पता नहीं चल सका।शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया। नहर में महिला का शव पाए जाने की खबर आसपास के क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। शव को देखने के लिए कई गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।

संबंधित समाचार