हरदोई: तमंचे की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म! परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मझिला थानाक्षेत्र में तमंचे की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने की शिकायत की गई है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस मामले पर पर्दा डालने में जुटी है, इस कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। जबकि पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म का फर्जी षड्यंत्र रचा गया है, …

हरदोई। मझिला थानाक्षेत्र में तमंचे की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने की शिकायत की गई है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस मामले पर पर्दा डालने में जुटी है, इस कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। जबकि पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म का फर्जी षड्यंत्र रचा गया है, लड़की का पिता टावर की प्लेट चोरी करते विपक्षी द्वारा पकड़ा गया था, जिस कारण उसे फंसाने के लिए दुष्कर्म का झूठा नाटक रचा गया है।

शिकायती पत्र के अनुसार मझिला थानाक्षेत्र में विगत 21 सितंबर की रात पड़ोसी गांव का युवक एक घर मे घुस आया, जहां उसने 15 वर्षीय किशोरी के साथ तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया, जब चीख पुकार सुन अन्य परिजन मौके पर आ गये और पकड़ने का प्रयास किया तो वह फायर कर मौके से फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि दूसरे दिन जब वह थाने गए तो उन्हें भगा दिया गया। जिस कारण पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

इस सम्बंध में एसएचओ मझिला ने बताया कि महिला अपराधों के प्रति पुलिस ढिलाई नहीं बरतती है। उक्त प्रकरण में दुष्कर्म का फर्जी षड्यंत्र रचा गया है, 22 सितंबर को लड़की का पिता टावर की प्लेट चोरी करते विपक्षी द्वारा पकड़ा गया था, जिस कारण उसे फंसाने के लिए दुष्कर्म का झूठा नाटक रचा गया है। शिकायतकर्ता थाने नहीं आये इसलिए पुलिस कोई फैसला नहीं कर सकी।

संबंधित समाचार