बरेली: बदायूं रोड से दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, पुलिस ने छेड़छाड़ में दर्ज किया मुकदमा
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर दिन दहाड़े युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। इस बार युवती को बदायूं रोड से एक ऑटो में अपहरण करके ले जाया जा रहा था। किसी तरह से उसने ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई। मगर हैरत की बात यह है कि …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर दिन दहाड़े युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। इस बार युवती को बदायूं रोड से एक ऑटो में अपहरण करके ले जाया जा रहा था। किसी तरह से उसने ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई। मगर हैरत की बात यह है कि सुभाष नगर पुलिस ने इस मामले में केवल छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इंटरव्यू के बहाने कोरल मोटर्स में बुलाने का आरोप
दरअसल, सुभाष नगर के तिलक कॉलोनी की रहने वाले युवती का आरोप है कि उसके पास कोरल मोटर्स से इंटरव्यू के लिए एक मेल आया था। जिसमें उसे मंगलवार को सुबह 11 बजे बुलाया गया था। साथ ही यह भी कहा गया था कि कंपनी की तरफ से महिलाओं के लिए ऑटो की सुविधा भी दी जाती है। इसलिए युवती के पास सुबह 10:15 बजे ऑटो भेज दिया जाएगा। जिसमें बैठकर वह इंटरव्यू के लिए आ सकती है।
बदायूं रोड पर अपहरण की कोशिश, ऑटो से कूदकर बचाई जान
युवती की तरफ से कराई गई एफआईआर के मुताबिक वह तय समय के अनुसार ऑटो में बैठकर इंटरव्यू के लिए गई। बदायूं रोड पर मेधांश हॉस्पिटल के पास ऑटो रुका और उसमें प्रेमनगर का रहने वाला लक्ष्य नाम एक युवक चढ़ गया। युवती का आरोप है कि लक्ष्य उसके साथ बदतमीजी करने लगा। वह जबरदस्ती खींचकर उसे अपने साथ लेकर जा रहा था। जिसके बाद युवती ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी। किसी तरह उसने अपने-आप को बचाया और अपनी मां के साथ सुभाष नगर थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया।
ऑटो वाला भी लक्ष्य के पहचान का
पुलिस के मुताबिक युवती का आरोप है कि जिस ऑटो में वह जा रही थी। वह ऑटो चालक भी लक्ष्य के जान पहचान का था। जब वह ऑटो से कूद गई तो वह दोनों ऑटो लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मेधांश हॉस्पिटल में काम करता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है।
एसपी सिटी बोले- दोनों एक दूसरे के परिचत थे
जब इस मामले में एसपी सिटी रविंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों एक दूसरे के परिचत थे। युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
यह भी पढ़े-
बरेली: जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से बैंक दस्तावेज, चाबियों के गुच्छे और नकदी समेत दो गिरफ्तार
