सीतापुर: युवक ने मासूम बच्ची संग की छेड़खानी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के संदना थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची को युवक ने बहला फुसला कर खेत ले गया और वहां उसके साथ छेड़खानी की। बच्ची किसी तरह बच कर भाग निकली। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। पुलिस ने पहले कार्रवाई करने में हीलाहवाली की, लेकिन बाद …

सीतापुर। जिले के संदना थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची को युवक ने बहला फुसला कर खेत ले गया और वहां उसके साथ छेड़खानी की। बच्ची किसी तरह बच कर भाग निकली। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। पुलिस ने पहले कार्रवाई करने में हीलाहवाली की, लेकिन बाद में केस दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।

संदना थाना क्षेत्र के एक गांव की पांच साल की मासूम बच्ची को गांव का ही एक युवक खेत में ककड़ी खिलाने के बहाने बुला ले गया। जहां उसने बालिका संग छेड़खानी करना लगा। जिसके बाद बालिका शोर मचाते हुए किसी तरह बच कर भाग निकली। उसने घर वालों को आपबीती बताई। बालिका के पिता का कहना है कि मामला सोमवार सुबह का है। घटना की शिकायत संदना थाने में की। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

लड़की के पिता का आरोप है कि उसे धमकी दी जा रही थी। पुलिस भी आरोपी का साथ देने पर आमादा थी, लेकिन स्थानीय लोगों का दबाव बनने पर बमुश्किल पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष फतेह सिंह ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है। अभियुक्त की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।

संबंधित समाचार