मुरादाबाद : ट्रिपलर का रिम फटने से अधेड़ की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। हवा भरते समय ट्रिपलर का रिम जोरदार धमाके के साथ फट गया। इसकी चपेट में आकर टायर पंचर की दुकान चलाने वाले अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार …

मुरादाबाद, अमृत विचार। हवा भरते समय ट्रिपलर का रिम जोरदार धमाके के साथ फट गया। इसकी चपेट में आकर टायर पंचर की दुकान चलाने वाले अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना छजलैट थानाक्षेत्र के गांव फत्तेपुर विश्नोई की है। यहां रहने वाले 52 वर्षीय ताहिर हुसैन गांव में ही टायर पंचर की दुकान चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी रहमत जहां के अलावा तीन बच्चे महविश, रिजवान और हारुन हैं। सोमवार को उकनी दुकान पर एक ग्रामीण ट्रैक्टर-टिपलर लेकर पहुंचा। ग्रामीण ने ताहिर हुसैन से ट्रिपलर के टायर में हवा भरने को कहा। टायर में हवा ज्यादा भरने के कारण उसका रिम तेज धमाके के साथ फट गया। इस घटना में ताहिर हुसैन के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

रिम के एक हिस्से ने उनकी दाईं टांग काट दी। नट-बोल्ट लगने से उनका भेजा उड़ गया और बाईं आंख भी निकल गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास रहने वाले मकान तक दहल गए। इस घटना से कुछ देर के लिए गांव में दहशत फैल गई। लोग माजरा जानने के लिए ताहिर की दुकान पर पहुंचे तब उन्हें घटना का पता चला। इस दौरान जानकारी पाकर मृतक की पत्नी व बच्चे भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। मृतक के भांजे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

संबंधित समाचार