पीलीभीत: ऑक्सीजन प्लांट की पाइप लाइन उखाड़ ले गए चोर
पीलीभीत, अमृत विचार। जिला संयुक्त अस्पताल परिसर में पीएम केयर फंड से बनवाये जा रहे ऑक्सीजन प्लांट की पाइप लाइन चोर उखाड़ ले गए। इनकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने जानकारी जुटाई। उसके बाद कानूनी कार्रवाई को तहरीर दी गयी है। कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा साबित हुई थी। 200 से अधिक …
पीलीभीत, अमृत विचार। जिला संयुक्त अस्पताल परिसर में पीएम केयर फंड से बनवाये जा रहे ऑक्सीजन प्लांट की पाइप लाइन चोर उखाड़ ले गए। इनकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने जानकारी जुटाई। उसके बाद कानूनी कार्रवाई को तहरीर दी गयी है।
कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा साबित हुई थी। 200 से अधिक लोग जान गवां चुके थे। ऑक्सीजन की भी कमी रही थी। इसे लेकर हल्ला मचा रहा था। सांसद वरुण गांधी ने ऑक्सीजन लाकर मदद की थी। इसके बाद अब तीसरी लहर की तैयारी चल रही है। तीन ऑक्सीजन प्लांट जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाये गए थे। इसमें दो चालू हैं, जबकि एक बंद था। यह बंद औक्सीजन प्लांट पीएम केयर से बनवाया गया था। अफसरों का कहना है कि अभी यह चालू नहीं हो सका हैं।
सोमवार रात को इस ऑक्सीजन प्लांट की पाइप लाइन चोरी हो गयी। इसकी सूचना मंगलवार को मिली। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने मौका मुआयना किया। यह ऑक्सीजन प्लांट महिला अस्पताल को मिला है। ऐसे में सीएमएस ने भी इसे लेकर पत्राचार किया। पुलिस को भी तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
