बरेली: भाग रहा चोर छत से कूदते समय घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में घर से चोरी कर भाग रहा एक चोर छत से कूदते समय घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोर के पास से दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट के …

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में घर से चोरी कर भाग रहा एक चोर छत से कूदते समय घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोर के पास से दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा दिया है।

बारादरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक चोर चोरी करके भागता हुआ घर की छत से कूदकर घायल हो गया। जगतपुर निवासी गंगादेवी ने बताया कि सोमवार देर रात करीब तीन बजे वह अपने घर में नीचे के हिस्से में सो रहे थे। पास में ही उनका मोबाइल रखा था, जब उनकी आंख खुली तो मोबाइल गायब था और छत पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली शकुंतला भी जाग गईं और उन्होंने भी फोन गायब होने की बात कहते हुए ढूंढना शुरू कर दिया।

कुछ देर बाद पता चला कि मोहल्ले की छत से ही कूदकर घायल हुए एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही वह और उनकी पड़ोसी शकुंतला का बेटा विक्की श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गया। पकड़े गये चोर ने अपना नाम जोगी नवादा निवासी करामत बताया और उसके पास से चोरी हुये दोनों फोन भी बरामद हो गये।

जिसके बाद लोगों ने उसे बारादरी पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने चोर का मेडिकल कराकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार