बरेली: छात्रावास से संदिग्ध व्यक्तियों को निकालने को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में जिला समाज कल्याण विभाग का पुरुष छात्रावास है। छात्रावास में आए दिन बाहरी और संदिग्ध व्यक्ति आते रहते हैं। कुछ दिनों पहले एबीवीपी के छात्रों ने भी इसकी शिकायत विश्वविद्यालय से की थी। विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी भी इस संबंध में कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन से …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में जिला समाज कल्याण विभाग का पुरुष छात्रावास है। छात्रावास में आए दिन बाहरी और संदिग्ध व्यक्ति आते रहते हैं। कुछ दिनों पहले एबीवीपी के छात्रों ने भी इसकी शिकायत विश्वविद्यालय से की थी। विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी भी इस संबंध में कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए कुलसचिव डॉ राजीव कुमार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को छात्रावास में रहने वाले बाहरी छात्रों पर कार्रवाई करने की लिए पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र की कॉपी जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप निदेशक समाज कल्याण विभाग, चीफ प्रॉक्टर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण और निजी सचिव कुलपति को भी भेजी है।

कुलसचिव ने चिट्ठी में लिखा है कि विश्वविद्यालय छात्रावास परिसर आपके नियंत्रण अधीन दोहरा रोड पर राजकीय छात्रावास स्थापित है। विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी द्वारा बताया गया कि छात्रावास में आए दिन संदिग्ध व्यक्तियों का आना जाना लगा रहता है। जिस के संबंध में समय-समय पर मौखिक रूप से स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया है।

संदिग्ध व्यक्तियों के आगमन पर परिसर स्थित विश्व विद्यालय के अन्य छात्रावासों की व्यवस्था भी खराब हो रही है तथा किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना घट सकती है। इसलिए उपरोक्त छात्रावास में कार्यरत वार्डन एवं अन्य कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नंबर की सूचना प्रशासन को तत्काल उपलब्ध कराए ताकि छात्रावास में निवास करने वाले एवं बाहरी व्यक्ति के संबंध में सूचना प्राप्त हो सके।

संबंधित समाचार