बरेली: सिपाही की मौत का वीडियो वायरल कर अफवाह फैलाने वाले पर रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा सिपाही की पिटाई का वीडियो बताकर वायरल करने वाले एक युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पिछले कुछ दिनों से एक सिपाही की आत्महत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसका एसएसपी लगातार खंडन कर रहे थे। पिछले करीब 3 …
बरेली, अमृत विचार। दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा सिपाही की पिटाई का वीडियो बताकर वायरल करने वाले एक युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पिछले कुछ दिनों से एक सिपाही की आत्महत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसका एसएसपी लगातार खंडन कर रहे थे। पिछले करीब 3 दिनों से सोशल मीडिया पर एक सिपाही की मौत का एक वीडियो सिविल लाइंस बरेली का बताकर शेयर किया जा रहा था।
वीडियो को वायरल करने के साथ-साथ एक मैसेज भी शेयर किया जा रहा था कि दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा सिपाही के साथ मारपीट की गई है। मामला जब एसएसपी के संज्ञान में आया तो उनके द्वारा लगातार वीडियो का खंडन किया जाने लगा। साथ ही वीडियो कॉल करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होने की बात भी कही जा रही थी।
वहीं मंगलवार को वायरल वीडियो मामले में कोतवाली में तैनात एसआई सुभाष की ओर से आरोपी निशित कुमार के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस वीडियो वायरल करने वाले अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
