बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बाराबंकी। मंगलवार को देर रात शौच के लिए गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वाले लगातार हत्या की आशंका जता रहे हैं। कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम औलियापुर मजरे बीबीपुर नकटौली निवासी नसीर की पत्नी कैसर बानो का शव मंगलवार को देर रात गांव के दक्षिण बने तालाब में महिला का …
बाराबंकी। मंगलवार को देर रात शौच के लिए गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वाले लगातार हत्या की आशंका जता रहे हैं।
कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम औलियापुर मजरे बीबीपुर नकटौली निवासी नसीर की पत्नी कैसर बानो का शव मंगलवार को देर रात गांव के दक्षिण बने तालाब में महिला का शव मिला। महिला के पति नसीर पुत्र मुस्तफा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी कैसर बानो शौच के लिए गांव के दक्षिण बने तालाब को शौच के लिए गई थी। जब घर वापस नहीं आईं तो उसके तलाश में तालाब में देखा। तलाब में महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। बड्डूपुर पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक कैसर बानो के पिता मोहम्मद जहूर ने बताया कि मंगलवार को रात करीब 8:00 बजे मेरे नाती में फोन पर बताया कि पिता ने मम्मी को मार डाला है।
मृतक ने तालाब में क्यों दी अपनी जान?
गांव के कुछ लोगों ने दबी जुबान से बताया कि मृतिका के पति नसीर ने अपनी ससुराल सीतापुर जनपद महमूदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गौरिया में अपने ससुर मोहम्मद जहूर को कुछ साल पहले 90 हजार रुपया उधार दिया था। उसके लिए मंगलवार के दिन अपनी पत्नी कैसर बानो से कहा कि अपने मायके फोन करके बताओ कि मेरे रुपए वापस दे दे। नसीर ने उन रुपयों को मंगा कर अपने भाई को देना चाहता था। क्योंकि उसके भाई की लड़की की शादी होनी है।
नसीर ने अपनी बीवी को काफी समझाया कि आज अगर हम अपने भाई की बेटी के शादी में रुपया दे देंगे। तो जब हम अपनी बेटी की शादी करेंगे तो उस समय मेरा भाई भी मेरी बेटी की शादी में पैसा दे देगा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और उसी गुस्से में आकर कैसर बानो गांव ने बाहर बने तालाब जाकर डूब कर अपनी जान दे दी।
परिजनों ने सबूत मिटाने की कोशिश की
मृतक कैसर बानो की परिजनों ने सबूत मिटाने के लिए मृतका के पानी से भीगे हुए कपड़ों को हटा दिया और उसको सूखे कपड़े पहना दिया था तथा उसके शरीर पर लगे तालाब की मिट्टी को पानी से धो दिया।
