IPL: 25 अक्टूबर को बीसीसीआई करेगी आईपीएल की दो नई टीमों का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आईपीएल की दो नई टीमों का एलान आगामी 25 अक्टूबर को किया जाएगा बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह घोषणा की। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इस बात पर भी मुहर लगा दी है कि 25 अक्तूबर को दो नई फ़्रेंचाइज़ियों के नाम का …

मुंबई। आईपीएल की दो नई टीमों का एलान आगामी 25 अक्टूबर को किया जाएगा बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह घोषणा की। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इस बात पर भी मुहर लगा दी है कि 25 अक्तूबर को दो नई फ़्रेंचाइज़ियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। बोली जमा करने की समय सीमा हाल ही में 10 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई थी।

पता चला है कि अब तक लगभग 11 बोलीदाताओं ने निविदा दस्तावेज़ ख़रीदा था। बीसीसीआई ने प्रत्येक नई फ़्रेंचाइज़ियों के लिए 2000 करोड़ रुपये (लगभग 270 मिलियन अमरीकी डालर) के क्षेत्र में न्यूनतम बोली मूल्य निर्धारित किया है। अहमदाबाद, लखनऊ, गुवाहाटी और कटक सहित छह शहर प्रतिस्पर्धा में हैं, जहां सफल बोली लगाने वाले किसी दो टीम को आईपीएल 2022 में खेलने का मौक़ा मिलेगा।

बीसीसीआई ने 25 अक्तूबर को अगली साइकल (2023-27) के लिए आईपीएल मीडिया अधिकारों के लिए भी एक निविदा जारी करने का फ़ैसला किया है। आईपीएल मीडिया अधिकार क्रिकेट में सबसे आकर्षक और अहम स्थान रखता है। 2017 में, स्टार इंडिया ने 2018-22 सीज़न के लिए – दुनिया भर में टेलीविज़न और डिजिटल दोनों – के लिए आईपीएल अधिकारों को रिकॉर्ड 16,347.5 करोड़ रुपये (तब 2.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर) ख़र्च कर अपने नाम किया था।

इसे भी पढ़ें…

IPL 2021: इतिहास में पहली बार एक ही समय पर खेले जाएंगे आईपीएल के आख़िरी दो लीग मैच

संबंधित समाचार