रायबरेली: शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला युवक, महिला पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताते हैं कि फतेहपुर के खखरेऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धरई गांव निवासी नीरज बिहार के सीवान की रहने वाली युवती …

रायबरेली। शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला युवक, महिला पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बताते हैं कि फतेहपुर के खखरेऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धरई गांव निवासी नीरज बिहार के सीवान की रहने वाली युवती के साथ गुजरात के अहमदाबाद में साड़ी बनाने वाली मिल में मजदूरी करता था। इसी बीच दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। इसके बाद युवती अपनी जमा पूंजी लेकर युवक के साथ शादी करने को तैयार हो गई। बताते हैं कि नीरज एक माह पहले झांसा देकर युवती को रायबरेली के ऊंचाहार के झालावार ले आया। जहां उसे बंधक बनाकर शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी की बात तो बीती रात युवक बाइक से युवती को नहर किनारे ले गया जहां पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। युवती को मरणासन्न कर युवक भाग गया।

रात में ही लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस गंभीर हालत में पीड़िता को सीएचसी ले आई। वहां से जिला अस्पताल फिर ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी कोतवाल रामराज कुशवाहा ने बताया कि युवती के परिवारजन को दूरभाष के जरिए सूचना दी गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदारियों समेत अन्य स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मिल में काम करते समय दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद युवक नीरज शादी का झांसा देकर युवती को ऊंचाहार ले आया, जहां बीती रात उस पर हमला किया गया। सुनसान जगह देख बाइक से उसे नीचे उतार उसपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। इससे युवती के हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं। अधिक रक्तस्राव हो जाने के कारण वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गई।

संबंधित समाचार