सहारनपुर: सड़क हादसे में मौके पर हुई 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। जिले में आज फिर तेज रफ्तार के चलते बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार फरीदाबाद से सहारनपुर अपने घर वापस लौट रहा था। फरीदाबाद से आते हुए सहारनपुर …

सहारनपुर। जिले में आज फिर तेज रफ्तार के चलते बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिवार फरीदाबाद से सहारनपुर अपने घर वापस लौट रहा था। फरीदाबाद से आते हुए सहारनपुर जनपद के नगर क्षेत्र में ये सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से चल रहे वाहन के सामने अचानक जानवर आने से अनियंत्रित हुआ और डिवाइडर से टकरा गया।  कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी देहात, सहारनपुर अतुल शर्मा ने बताया कि सहारनपुर निवासी अपने परिवार के साथ फरीदाबाद गए थे, ये वहां से आज वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हाईवे पर कार के सामने कोई जानवर आ गया, जिसको बचाने के लिए कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराते ही कार में सवार 5 लोगों में से दो पुरुष और एक महिला तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

संबंधित समाचार