हरदोई पुलिस की कार्रवाई, साइबर अपराध करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश..4 आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में बुधवार को हरदोई पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसमें साइबर अपराध करने वाले गैंग के सरगना सहित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि उक्त आरोपी फेस स्वैप एप्लीकेशन व फेक पैन कार्ड ऐप के माध्यम से फर्जी तरीके से कूट …

हरदोई। जिले में बुधवार को हरदोई पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसमें साइबर अपराध करने वाले गैंग के सरगना सहित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि उक्त आरोपी फेस स्वैप एप्लीकेशन व फेक पैन कार्ड ऐप के माध्यम से फर्जी तरीके से कूट रचना कर पहचान पत्र बनाकर एवं कूट रचित दस्तावेजों से वीआईपी नंबर के सिम स्वैप कर उपभोक्ताओं से लाखों रुपए की वसूली करने वाले साइबर बदमाशों के गैंग का पुलिस ने पर्दाफास किया है।

इसके साथ ही गैंग के सरगना सहित 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा भारी मात्रा में वीआईपी नंबर के सिम मोबाइल लैपटॉप व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

संबंधित समाचार