वर्ल्ड हार्ट डे पर विशेष- दिल की बीमारी से जिले में हो रहीं 30 फीसदी मौतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बदलती जीवनशैली और मानसिक तनाव की वजह से जिले में हृदय रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में ही प्रतिदिन 80 से 90 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में 25 से 30 प्रतिशत मरीज युवा हैं जिनकी उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है। …

बरेली, अमृत विचार। बदलती जीवनशैली और मानसिक तनाव की वजह से जिले में हृदय रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में ही प्रतिदिन 80 से 90 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में 25 से 30 प्रतिशत मरीज युवा हैं जिनकी उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है। जबकि, साल भर में जिले में करीब 30 प्रतिशत मौतें दिल की बीमारी से हो रही हैं जो काफी चौंकाने वाला है।

विशेषज्ञों के मुताबिक हृदय शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए दिल का जितना अधिक ख्याल रखेंगे, वह उतने अधिक समय तक साथ निभाएगा। यह बीमारी कम उम्र मे तेजी से हो रही है। जिला अस्पताल से मिले मौत के आंकड़ों में अगर निजी अस्पतालों को भी जोड़ दिया जाए तो मौत का प्रतिशत 40 से 45 प्रतिशत के आसपास बढ़ जाएगा।

धुम्रपान है खतरनाक
हृदय रोग विशेषज्ञ डा. पवन गोयल के मुताबिक कम उम्र के युवाओं में भी हार्ट अटैक की समस्याएं देखी जा रही हैं। जांच में पता चला है कि ज्यादा धुम्रपान और लापरवाही बरतने के कारण हार्ट अटैक की दिक्कतें आ रही हैं। इसके लिए जरूरी है कि युवा धुम्रपान और मानसिक तनाव से दूरी बनाए रहें।

हर माह 50 से 60 युवा हो रहे हार्ट अटैक का शिकार
हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अनुपम शर्मा के मुताबिक युवा अगर अपने खान-पान और रहन-सहन पर ध्यान नहीं देंगे तो स्थितियां ज्यादा खराब होंगी। मौजूदा समय में हर माह 50 से 60 युवा मरीज हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। इन मरीजों की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच है। इनमें तो कई ऐसे हैं, जिनको दूसरी बार अटैक आया है। यह ज्यादा चिंता का विषय है।

संबंधित समाचार