बरेली: परीक्षा के बाद हुड़दंग, बाहर तक खदेड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में परीक्षाओं के दौरान कोई न कोई हंगामा होता ही रहता है। बुधवार को पुलिस की मौजूदगी की वजह से एलएलबी की परीक्षा तो शांतिपूर्ण रही लेकिन जैसे ही बीसीए की परीक्षा समाप्त हुई तो छात्रों ने हुड़दंग शुरू कर दिया। कई छात्र तो ढोल नगाड़ा लेकर पहुंच गए। शोर …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में परीक्षाओं के दौरान कोई न कोई हंगामा होता ही रहता है। बुधवार को पुलिस की मौजूदगी की वजह से एलएलबी की परीक्षा तो शांतिपूर्ण रही लेकिन जैसे ही बीसीए की परीक्षा समाप्त हुई तो छात्रों ने हुड़दंग शुरू कर दिया। कई छात्र तो ढोल नगाड़ा लेकर पहुंच गए। शोर सुनकर चीफ प्रॉक्टर डा. वंदना शर्मा, प्राक्टोरियल बोर्ड व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और डंडा फटकारते हुए सभी को कॉलेज के पश्चिमी द्वार के बाहर चौराहे तक खदेड़ दिया। बीसीए की परीक्षा में एक छात्र को नकल की पर्ची के साथ पकड़ लिया लेकिन एलएलबी की परीक्षा में कोई भी नहीं पकड़ा गया।

बरेली कॉलेज में परीक्षा के दौरान एलएलबी के छात्रों के द्वारा हंगामा करने और शिक्षकों से भिड़ने के चलते प्राचार्य डा. अनुराग मोहन व शिक्षक संघ ने एसएसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की थी। बुधवार को बारादरी थाना से पुलिस टीम पहुंची। चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा ने एलएलबी की परीक्षा के दौरान पुलिस टीम के साथ परिसर में भ्रमण किया ताकि कोई छात्र हंगामा न करे। इसका असर भी देखने को मिला। विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भी सख्ती दिखायी। इसकी वजह से एलएलबी में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। बुधवार को बीसीए व बीबीए के अंतिम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी।

कॉलेज के सचल दल ने न्यू एग्जामिनेशन हाल में एक छात्र को नकल करते पकड़ लिया। वह शर्ट में नकल छिपाकर लाया था। जैसे ही बीसीए की परीक्षा समाप्त हुई तो अचानक कॉलेज में शोर मचने लगा। ढोल-नगाड़े की आवाज आने लगी। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर ने सख्ती कर सभी को बाहर खदेड़ दिया।

संबंधित समाचार