मेरठ: इस साल जिले में होगा हाईटेक रामलीला का आयोजन, जानें कैसे…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले में इस बार हाईटेक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। ख़ास बात ये है कि ये रामलीला उसी जगह पर होगी जहां की मान्यता है कि कभी रावण और मंदोदरी इसी जगह मिले थे।मान्यता है कि पहले इस स्थान पर तालाब हुआ करता था। जहां मंदोदरी आया करती थीं। फिर कुछ ही दूरी …

मेरठ। जिले में इस बार हाईटेक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। ख़ास बात ये है कि ये रामलीला उसी जगह पर होगी जहां की मान्यता है कि कभी रावण और मंदोदरी इसी जगह मिले थे।मान्यता है कि पहले इस स्थान पर तालाब हुआ करता था। जहां मंदोदरी आया करती थीं। फिर कुछ ही दूरी पर स्थित बिल्लेश्वर नाथ महादेव मंदिर में वो पूजा के लिए आया करती थीं।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन गर्ग का कहना है कि इस बार 120 फीट का रावण तैयार किया जा रहा है। रावण का दहन तो हाईटेक तरीके से होगा ही साथ ही रामलीला के मंचन में भी इंटरनेशनल कलाकार शिरकत करेंगे। भैंसाली मैदान में 6 अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरु हो जाएगा। इस बार रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाद के साथा-साथ कोरोना का भी दहन होगा।

रावण का पुतला बनाने वाले कारीगर का कहना है कि इस बार रावण ऐसे अट्टहास करता नजर आएगा जो शायद ही इससे पहले कहीं हुआ होगा। रावण का पुतला बनाने वाले कारीगर पिछले 40 साल से इसी रामकाज में जुटे हुए हैं। रावण का पुतला बनाने वाले असलम भाई का कहना है कि जब तक सांस में सांस है वो रामकाज में जुटे रहेंगे।

संबंधित समाचार