हल्द्वानी: जेल जाने के डर से दी थी सुमित ने जान
हल्द्वानी, अमृत विचार। सावित्री कॉलोनी, कालाढूंगी रोड निवासी सुमित सिंह बिष्ट ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने सुरेंद्र की पत्नी रेखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि रेखा का मायका भटलानी कोटाबाग है और पति की मौत के बाद वह …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सावित्री कॉलोनी, कालाढूंगी रोड निवासी सुमित सिंह बिष्ट ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने सुरेंद्र की पत्नी रेखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस ने बताया कि रेखा का मायका भटलानी कोटाबाग है और पति की मौत के बाद वह अपने मायके में ही रह रही है।
सुमित की शादी बीती 27 अप्रैल 2021 को हुई थी और आरोप है कि शादी के बाद से सुमित और रेखा में आए दिन विवाद होने लगे। बात इतनी बिगड़ गई कि रेखा अपने ही पति सुमित को पीटने लगी और जब सुमित विरोध करता तो उसे झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देने लगी।
इस बात से सुमित इतना डर गया कि बीती 17 मई को उसने फांसी लगा कर जान दे दी। इस मामले में सुमित की मां इंद्रा पत्नी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी और बहू रेखा पर सुमित की मौत का इल्जाम लगाया। इस मामले में लंबी जांच के बाद बीते मंगलवार को रेखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
