रायबरेली: कुल्हाड़ी से हमला कर किसान की हत्या, 4 के खिलाफ दी गई तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनापुर गांव में गुरुवार की सुबह खेत में पानी लगाने गए किसान की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी गई। हत्या को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित फरार हो गए। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। मामले में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तनाव को …

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनापुर गांव में गुरुवार की सुबह खेत में पानी लगाने गए किसान की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी गई। हत्या को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित फरार हो गए। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। मामले में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तनाव को देखते हुए तीन थानों की पुलिस लगाई गई है।

गांव निवासी रामसेवक गुरुवार सुबह करीब 9 बजे गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में पानी लगाने गया था। पानी की नाली को लेकर राम सेवक के साथ विरोधी पक्ष ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। रामसेवक ने बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक दूसरा पक्ष उग्र हो गया और उस पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। करीब आधे घंटे तक उस पर धारदार हथियार से हमला होता रहा। इस बीच गांव के दूसरे लोग भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह बीच बचाव किया।

आनन-फानन राम सेवक को सीएचसी लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। हमलावरों ने किसान के दोनों हाथ तोड़ दिए गए थे। वहीं उसके शरीर पर करीब 15 से 20 जगह कुल्हाड़ी से हमले के निशान मिले हैं। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस पड़ताल में जुट गई। गांव में हत्यारोपितों की तलाश की गई, लेकिन तब तक सभी भाग चुके थे। सीओ राम किशोर सिंह हत्या की सूचना पर सीएचसी पहुंचे। उन्होंने गांव वालों से वारदात के संबंध में पूछताछ की। राम सेवक के घरवालों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

 

संबंधित समाचार