खुदागंज: 600 ग्राम अफीम के साथ एक और आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुदागंज, अमृत विचार। गुरुवार को खुदागंज पुलिस ने अफीम के साथ मुन्नपाल सिंह को टेहरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से करीब 600 ग्राम अफीम बरामद  हुई। जिसकी कीमत करीब साठ लाख बताई जा रही है। मामले में मुन्ना सिंह पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। …

खुदागंज, अमृत विचार। गुरुवार को खुदागंज पुलिस ने अफीम के साथ मुन्नपाल सिंह को टेहरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से करीब 600 ग्राम अफीम बरामद  हुई। जिसकी कीमत करीब साठ लाख बताई जा रही है। मामले में मुन्ना सिंह पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

किसानों से अफीम खरीदकर मंहगे दामों में बेची जाती थी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मुन्नापाल सिंह ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी की नई बस्ती का रहने वाला है। वह किसानों से सस्ते दामों पर अफीम खरीद कर आस पास के जिलो में मंहगे दामों में बेचता था। गुरुवार को भी वह अफीम बेचने के लिए पीलीभीत जा रहा था। मगर पुलिस ने खुदागंज से गिरफ्तार कर लिया। खुदागंज इंस्पेक्टर वकार अहमद ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार