पीलीभीत: भूसे के ढेर में लगी आग, हजारों का नुकसान
माधौटांडा। थाना क्षेत्र के गांव हरिपुर फुल्हर निवासी मुकंद राम के घर के बाहर भूसे के गूंगे लगे हुए हैं। गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मामले को लेकर खलबली मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। मामले की सूचना फायरब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी …
माधौटांडा। थाना क्षेत्र के गांव हरिपुर फुल्हर निवासी मुकंद राम के घर के बाहर भूसे के गूंगे लगे हुए हैं। गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मामले को लेकर खलबली मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। मामले की सूचना फायरब्रिगेड को दी गई।
सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण करते हुए कई लोगों के भूसों के गूंगो को अपने आगोश में ले लिया है।
अग्निकांड में हजारों रुपए का भूसा जलकर राख हो गया।इसके चलते मवेशियों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित ने तहसील प्रशासन को सूचना देकर मुआवजे की मांग की है।
