अयोध्या: अवमानना मामले में तीन पूर्व अध्यक्ष व 3 मंत्री समेत 16 वकील बरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिला जज और फैजाबाद बार एसोसिएशन के बीच हुए विवाद के बाद अवमानना के मामले में फंसे यहां बार एसोसिएशन के तीन पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र पांडेय, सूर्यभान वर्मा व संजीव दूबे तथा तीन पूर्व मंत्री सूर्य नरायन सिंह, हिमांशू वर्मा, धनुषजी समेत 16 अधिवक्ताओं को गुरुवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ …

अयोध्या। जिला जज और फैजाबाद बार एसोसिएशन के बीच हुए विवाद के बाद अवमानना के मामले में फंसे यहां बार एसोसिएशन के तीन पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र पांडेय, सूर्यभान वर्मा व संजीव दूबे तथा तीन पूर्व मंत्री सूर्य नरायन सिंह, हिमांशू वर्मा, धनुषजी समेत 16 अधिवक्ताओं को गुरुवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ ने बरी कर दिया।

इन सभी अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट के निर्देश पर सीजेएम फैजाबाद के माध्यम से नोटिस तामील कराया गया था। गुरुवार को अवमानना में फंसे सभी अधिवक्ताओं को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लखनऊ खण्डपीठ के न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा व सरोज यादव की अदालत में पेश होना था। सुनवाई के दौरान सभी को कोर्ट ने बरी कर दिया गया। अन्य अधिवक्ताओं में मनोज गौड़, सुधाकर मिश्र, सुरेन्द्र यादव, राजीव कुमार शुक्ल, अनिल अवस्थी, ओमकार तिवारी, लाल जी गुप्ता व सुरेन्द्र सिंह, भिखारी लाल वर्मा, अंजनी कुमार त्रिपाठी उर्फ प्रभु शामिल हैं। यह मुकदमा हाईकोर्ट में कोर्ट नं0-9 में विचाराधीन था।

दर असल वर्ष 2009 में तत्कालीन जिला जज सर्वेश कुमार पाण्डेय व फैजाबाद बार एसोसिएशन के बीच विवाद हुआ था, जिसमें तत्कालीन जिला जज की ओर से बार एसोसिएशन के सात पूर्व अध्यक्षों समेत 20 अधिवक्ताओं के खिलाफ अवमानना के तहत केस हाईकोर्ट लखनऊ को संदर्भित किया गया था।

हाईकोर्ट लखनऊ ने सुनवाई के दौरान प्रकरण को गंभीरता से लिया। इसके बाद 20 अधिवक्ताओं को न्यायालय की अवमानना की नोटिस भेज कर तलब किया था। तभी से अवमानना का मामला अदालत में विचाराधीन था। वही बार एसोसिएशन के चार पूर्व अध्यक्षों नरसिंह नारायण सिंह, महेश पाण्डेय, ईश्वर दत्त सिंह व सभाजीत पांडेय मुकदमा के दौरान मृत्यु हो चुकी है।

संबंधित समाचार