पीलीभीत: पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्र के घर पहुंचे शव, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। पिता-पुत्र की हुई मौत के बाद दोनों के शब घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसको सूचना लगी वह दौड़ता हुआ घर पहुंचा। लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। गमगीन माहौल में दोनों पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव महुंंआगुंदे निवासी …

पूरनपुर, अमृत विचार। पिता-पुत्र की हुई मौत के बाद दोनों के शब घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसको सूचना लगी वह दौड़ता हुआ घर पहुंचा। लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। गमगीन माहौल में दोनों पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव महुंंआगुंदे निवासी कंधईलाल 28 सितंबर को बंडा थाना क्षेत्र पौरेया गांव गया था। वापस लौटने के दौरान ट्रैक्टर बाइक की टक्कर में कन्हैया लाल की मौत हो गई थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। बुधवार को रामदेव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में लटका मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। लोग उसकी पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।गुरुवार को दोनों पिता-पुत्र के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया।

बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए,उन्होने परिजनों को ढांढस वंधाया। गमगीन माहौल में पिता पुत्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।गांव में एक ही घर में पिता पुत्र की मौत के चलते सन्नाटा है।वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव महुआ गुन्दे के रहने वाले कंधई लाल मंगलवार को बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में गए हुए थे। वापस लौटने के दौरान उनकी वाइक ट्रैक्टर से टकरा गई जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता की मौत की सूचना मिलते ही पुत्र यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकता उसने घर से बाहर जाकर एक बार में पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

एक पति और लड़के की मौत से कन्हैया लाल की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। गांव वालों का कहना है कि यह घटना पहली बार देखी जा रही है कि पिता पुत्र की चिता एक साथ जलाई जा रही है। गांव वालों का कहना है कि गांव में गमगीन का माहौल रहा गांव में 2 दिन से सन्नाटा पसरा हुआ है गांव के लोग भी काफी सहमे हुए दिखे।

कहीं पत्नी तो नहीं बन गई मौत का कारण
गांव वालों के अनुसार मिली जानकारी मैं बताया गया कि मृतक युवक का पत्नी का विवाद चल रहा था। उसके पिता अपनी बहू को समझाने के लिए ही गांव के ग्राम प्रधान के साथ उसके मायके गए हुए थे। गांव वालों ने बताया कि दो  वर्ष पूर्व रामदेव का विवाह बंडा थाना क्षेत्र के गांव पोरैया से हुई थी।

शादी के कुछ माह बाद ही रामदेव की पत्नी मायके चली गई थी गांव वालों का कहना है कि कई बार समझौते के लिए प्रयास भी किया गया लेकिन रामदेव के ससुराल वालों ने एक न मानी। इसीलिए लोग उसकी पत्नी पर ही मौत के कारण का आरोप लगा रहे हैं। एक  सप्ताह पूर्व रामदेव की बहन की हत्या उसके ससुराल वालों ने दहेज के खातिर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

अभी वह सदमा उनके परिजन भुला नहीं सके। बुधवार को हुई घटना के बाद मानो उनके घर पर मौत का पहाड़ टूट पड़ा हो हंसते खेलते परिवार को ना जाने किसकी नजर लग गई दो हफ्तों के अंदर एक ही घर से 3 लोगों की मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार