अयोध्या: शिक्षकों ने शासनादेश को तुगलकी फरमान बताकर दिया धरना, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का एक दिवसीय मंडलीय धरना शिक्षा भवन पर आयोजित हुआ। इस दौरान स्कूल के समय को बढ़ाने के खिलाफ और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने आवाज बुलंद की। धरने की अध्यक्षता करते हुए अयोध्या मंडल …

अयोध्या। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का एक दिवसीय मंडलीय धरना शिक्षा भवन पर आयोजित हुआ। इस दौरान स्कूल के समय को बढ़ाने के खिलाफ और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने आवाज बुलंद की। धरने की अध्यक्षता करते हुए अयोध्या मंडल अध्यक्ष राम अनुज तिवारी ने जारी शासनादेश में 8 से 4:30 बजे तक विद्यालय संचालन के फरमान को तुरंत वापस लेने की मांग की।

कहा यदि सरकार आदेश वापस नहीं लेती है तो शिक्षक आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। संचालन करते हुए मंडली मंत्री शिव भूषण उपाध्याय ने कहा यह सरकार शिक्षकों का उत्पीड़न इसलिए कर रही है कि शिक्षक उसकी गलत नीतियों का विरोध ना करें, लेकिन शिक्षक उनके शोषण से डरने वाला नहीं है और आर पार की संगठन लड़ाई लड़ेगा। जिला मंत्री आलोक तिवारी और जिला उपाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी संजीव चतुवेर्दी ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई।

धरने को देवीपाटन मंडल के मंडलीय मंत्री विनय शुक्ला जिला ,अध्यक्ष अंबेडकर नगर डॉ विजय कुमार वर्मा, सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष आरपी मिश्रा, बलरामपुर जिला अध्यक्ष अशोक पांडे श्रावस्ती जिला अध्यक्ष गुरु बचन सिंह, बहराइच जिला अध्यक्ष डॉक्टर दीनबंधु शुक्ला, महानगर अध्यक्ष अनूप पांडेय ,जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ,जिला एडिटर उमाकांत पांडे ,जिला कार्यकारिणी सदस्य राम नारायण पांडेय जिला संगठन मंत्री आनंद दुबे आदि ने संबोधित किया।

संबंधित समाचार