बरेली: सीएआरआई में ऑनलाइन हिंदी कार्यशाला का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्‍थान (सीएआरआई) ने गुरुवार को ऑनलाइन हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्‍य वक्‍ता आकाशवाणी इलाहाबाद के पूर्व केंद्र अध्‍यक्ष पंडित रामजी मिश्र ने ‘सरकारी कामकाज में सरल और सुबोध हिंदी’ नामक विषय पर जानकारी साझा की। संस्‍थान के निदेशक डा. अशोक कुमार तिवारी ने अपील कर वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं …

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्‍थान (सीएआरआई) ने गुरुवार को ऑनलाइन हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्‍य वक्‍ता आकाशवाणी इलाहाबाद के पूर्व केंद्र अध्‍यक्ष पंडित रामजी मिश्र ने ‘सरकारी कामकाज में सरल और सुबोध हिंदी’ नामक विषय पर जानकारी साझा की।

संस्‍थान के निदेशक डा. अशोक कुमार तिवारी ने अपील कर वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक काम हिंदी में करने का प्रयास करने को कहा। कार्यशाला के प्रथम सत्र के दौरान राजभाषा प्रभारी पारस नाथ यादव ने ‘हिंदी में इलेक्‍ट्रॉनिक यांत्रिक सुविधाओं’ के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें वैज्ञानिक, तकनीकी, प्रशासनिक एवं कुशल सहायक संवर्ग के अधिका‍री- कर्मचारी शामिल रहे।

इस मौके पर संस्‍थान के प्रधान वैज्ञानिकों में डा. संजीव कुमार, डा. जगबीर सिंह त्‍यागी, डा. आरकेएस बैस, डा. सिम्‍मी तोमर, डा. एसके भान्‍जा, डा. एमपी सागर, डा. चन्‍द्र देव, डा. अभिषेक विश्वास, डा. चंद्र हास एवं पूर्व निदेशक डा. जगमोहन कटारिया आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार