बरेली: गर्भवती को मारी लात, डॉक्टरों ने समय से पहले कराया प्रसव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादी के बाद दहेज की मांग ने एक नवजात की जिंदगी छीन ली। दहेज की मांग के चलते पति ने गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मार दी। जिसकी वजह से जल्द प्रसव कराने पर शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज …

बरेली, अमृत विचार। शादी के बाद दहेज की मांग ने एक नवजात की जिंदगी छीन ली। दहेज की मांग के चलते पति ने गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मार दी। जिसकी वजह से जल्द प्रसव कराने पर शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बांके की छावनी निवासी खुशी ने बताया कि उनकी शादी सिरौली के गढ़ी मोहल्ला के रहने वाले मनोज के साथ फरवरी 2020 में हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालिों ने दहेज बतौर दो लाख रुपये नगद देने की मांग रखते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि गर्भवती होने के बाद भी मनोज, सास मालो, ससुर दिनेश, ननद ममता द्वारा दहेज की मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज व मारपीट जारी रही । दहेज लोभियों ने गर्भ में पल रहे बच्चे की भी चिंता नहीं की। वहीं महिला के पेट पर लात मारने की वजह से उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद ससुरलियों ने उसे बेघर कर दिया।

मायके पहुंचर खुशी ने अपने पिता को सारी बात बताई जिसके बाद पिता ने डाक्टर को दिखाया। डॉक्टर की सलाह पर महिला का समय से पहले ही प्रसव करा दिया गया। खुशी ने एक बेटी को जन्म दिया था, जल्द प्रसव होने की वजह से बच्ची का विकास नहीं हो पाया था। जिसकी वजह से उसकी आंते बाहर निकली हुई थीं। बताया कि इलाज कराने के नाम पर उनका पति बेटी को अस्पताल से लेकर चला गया। बच्ची को सही समय पर इलाज न दिलवाने की वजह से बच्ची की मौत हो गई।

आरोप है कि 5 जुलाई को ससुरालिए पीड़िता के मायके आये और पैसो के इंतेजाम के बारे में पूछने लगे। जिसको देने में असमर्थता जताने आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी। जिसके बाद दो बाइक भी ले गये। महिला की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार