रायबरेली: टूटे तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, मासूम समेत दो झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में बिजली की लापरवाही का हाल यह है कि तार टूटने के बाद उसे जोड़ा नहीं जाता है और फिर वहीं तार लोगों की मौत का सबब बन जाता है। ऐसा ही हादसा मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतंशीपुर में सामने आया है। जहां एलटी लाइन का तार टूटने से एक वृद्ध की …

रायबरेली। जिले में बिजली की लापरवाही का हाल यह है कि तार टूटने के बाद उसे जोड़ा नहीं जाता है और फिर वहीं तार लोगों की मौत का सबब बन जाता है। ऐसा ही हादसा मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतंशीपुर में सामने आया है। जहां एलटी लाइन का तार टूटने से एक वृद्ध की मौत हो गई।

इसके साथ ही तीन साल का मासूम बच्चे समेत दो लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर पड़ताल करने की जरूरत नहीं समझी है। इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसके अलावा घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रतंशीपुर गांव में एक दिन पहले मंदिर के पास एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया था। जिसे लेकर बिजली विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन लाइनमैन नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह गांव के राम लखन तिवारी अपने नाती अंश के साथ मंदिर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अंश खेलते-खेलते टूटे हुए बिजली के तार के पास पहुंच गया। करंट की चपेट में आते ही अंश के चिल्लाने पर राम लखन और पट्टी गांव निवासी गया प्रसाद दौड़ पड़े।

बच्चे को करंट से राम लखन की मौत हो गई। वहीं, गया प्रसाद गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। परिजन व ग्रामीण घायल अंश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज किया गया। इसके अलावा गया प्रसाद को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंश की नानी मंजू के मुताबिक तार टूटा पड़ा था। जिसकी चपेट में अंश आ गया। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गांव में इतना बड़ा हादसा हो गया। मौके पर पहुंचे एसआई अवधेश यादव ने पड़ताल की। इसके बाद वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार