लखनऊ: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, कही यह बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा की उन अधिकारियों के घर पर योगी सरकार बुलडोजर चलवाएगी जो गोरखपुर की घटना में शामिल हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री बुलडोजर लेकर घूमते हैं और माफियाओं के घर पर बुलडोजर चलाने का दावा करते हैं। ऐसे में आरोपी पुलिसकर्मियों के घर पर क्यों नहीं चलाते?  उन्होंने …

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा की उन अधिकारियों के घर पर योगी सरकार बुलडोजर चलवाएगी जो गोरखपुर की घटना में शामिल हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री बुलडोजर लेकर घूमते हैं और माफियाओं के घर पर बुलडोजर चलाने का दावा करते हैं। ऐसे में आरोपी पुलिसकर्मियों के घर पर क्यों नहीं चलाते?  उन्होंने कहा कि गोरखपुर के एसएसपी बीजेपी नेता के रिश्तेदार हैं इसलिए उन पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारी भगाए गए हैं ना कि भागे हैं। योगी सरकार लगातार जीरो टॉलरेंस की बात करती हैं लेकिन प्रदेश से एक आईपीएस और गोरखपुर में घटना में शामिल फरार किया गया है ना कि वह फरार हुए हैं। अखिलेश ने कहा जब प्रशासन और पुलिस से भाजपा सरकार अपने राजनीतिक हित साधेगी तो उन पर कैसे कार्रवाई कर पाएगी।

उन्होंने कहा कि आज की लड़ाई केवल सपा की नहीं बल्कि संविधान बचाने की लड़ाई है। किसान, व्यापारी, नौजवान सभी वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है। भाजपा लगातार सभी का एक एक अधिकार छीनने का काम कर रही है महंगाई बेरोजगारी पेट्रोल डीजल के दाम बिजली के दाम और गन्ना का समर्थन मूल्य सभी विषयों पर भाजपा को कोई जानकारी नहीं है।

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जहां जाते हैं और वापस आते वहां पर हत्या हो जाती है देश में ऐसी घटना नहीं हुई है। अभी गोरखपुर की घटना पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बावजूद भाजपा सरकार के दबाव में अधिकारी झूठ बोल रहे हैं लगातार सरकार के दबाव में उनसे झूठ बुलवाया जा रहा है। भाजपा सरकार में ही सबसे अधिक फेक इनकाउंटर हुए हैं और कस्टोडियन डेथ।

संबंधित समाचार