14 नवंबर तक चलेगा आजादी का अमृत महोत्सव-अलका पांडे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के संबंध में बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सचिव अलका पांडे ने कहा कि आम जनमानस को भारत के संविधान और मौलिक कर्तव्य, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से …

हरदोई। जिले में आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के संबंध में बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सचिव अलका पांडे ने कहा कि आम जनमानस को भारत के संविधान और मौलिक कर्तव्य, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित की जा रही योजनाएं जिसमें निःशुल्क विधिक सहायता दिलाए जाने और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक नगर, कस्बा, गांव और आम जनमानस तक विधिक सेवा गति विधियों के संबंध व्यापक जागरूकता फैलाई जाए। इसके साथ ही विधिक सहायता और कल्याणकारी योजनाओं से उनको जागरूक किया जाएगा।

स्थल पर ही पात्र लाभार्थी को कल्याणकारी शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाए जाने और आम जनमानस तक विधिक सेवाएं पहुचाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जेपी सिंह, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रत्यूष कुमार पाल, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के मुख्य प्रबंधक पंकज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार