रायबरेली: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में शुक्रवार दोपहर मौसम बदलने से सरेनी, खीरों में बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही तीन बकरियां भी झुलस कर मर गई। इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया …

रायबरेली। जिले में शुक्रवार दोपहर मौसम बदलने से सरेनी, खीरों में बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही तीन बकरियां भी झुलस कर मर गई। इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

सरेनी थाना क्षेत्र के छतौना गांव के रहने वाले सरोज कुमार 28 वर्ष पुत्र पुत्तीलाल शुक्रवार को गांव के पास बाग में बकरियां चरा रहे थे तभी शाम समय करीब 3:00 बजे बरसात होने लगी तो सरोज एक पेड़ के नीचे आ गए लेकिन कुछ देर तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इससे सरोज की मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेरूखान ने बताया कि हल्का लेखपाल को सूचित कर दिया गया है पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है उधर काल्हीगांव के पास भी वज्रपात हुआ इससे रामगांव मजरे काल्ही गांव के रहने वाले गोबर्धन पाल की दो व बाबूलाल की एक बकरी की मौत हो गई। चरवाहे कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे बैठे थे इससे वह बच गए।

संबंधित समाचार