मुरादाबाद : मुस्लिम धर्मगुरू की गिरफ्तारी व उत्पीड़न पर भड़की आईयूएमएल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। इंडियन मुस्लिम लीग द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रट पर प्रदर्शन कर मुस्लिम धर्मगुरू की रिहाई व आसाम पुलिस पर मुसलमानों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि आसाम में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने के बाद पर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। इंडियन मुस्लिम लीग द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रट पर प्रदर्शन कर मुस्लिम धर्मगुरू की रिहाई व आसाम पुलिस पर मुसलमानों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि आसाम में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने के बाद पर गरीब व मुसलमानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इतना ही नहीं आसाम पुलिस द्वारा लोगों पर फायरिंग की जा रही है। उत्तर प्रदेश व दिल्ली में अवैध धर्मतरण के नाम पर मुस्लिम धर्मगुरू को गिरफ्तार किया जा रहा है।

राष्ट्रपति से मांग की गई कि आसाम पुलिस की गई कार्रवाई में शहीद हुए लोगों के परिवार को मुआवजा दिया जाये। इस मामले में दोषी पुलिस कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाये। अवैध धर्मतरण के नाम पर मुस्लिम धर्मगुरूओं का उत्पीड़न बंद किया जाये और गिरफ्तार किए गए धर्मगुरूओं को रिहा किए गए। ज्ञापन देने वालों में कौसर हयात खान, इशरत हुसैन, मोहम्मद इसरार, जमाल आलम, मोहम्मद इमरान व नाजिम अंसारी शामिल रहे।

संबंधित समाचार